फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की खरीदारी नहीं होने पर किसानों ने नगरा-बेल्थरारोड मार्ग किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। धान खरीद को लेकर सोमवार को क्षेत्र के किसान सड़क पर उतर गए। जिससे नगरा-बेल्थरारोड मार्ग पर वाहनों का आवागमन ठप हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुुंच गई और किसानों से रोड जाम हटाने के लिए दबाव बनाने लगी, लेकिन किसान नहीं हटे। इसके बाद जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी नगरा पहुंचे और किसानों की मांगें मानी। जिसके बाद किसानों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन

विकास खण्ड नगरा में धान खरीद के लिए आठ क्रय केंद्र बनाए गए है। जिसमें से सात क्रय केंद्र कहां है। किसानों को पता तक नहीं है। नगरा विपणन केंद्र पर ही किसान अपना धान शुरू से बेच रहे हैं। इधर राइस मिलरों ने बंग बंधु (पान जमुना ) लेना बंद कर दिया। मिलरों का आरोप है कि जिले के गोदाम पर बंग बन्धु धान का चावल नहीं लिया जा रहा है। इस कारण विपणन केंद्र पर भी बंग बन्धु की खरीदारी बंद हो गयी। किसान सरकारी गोदाम से बंग बन्धु धान का बीज ले जाकर फसल काटा। क्षेत्र के चचया, ताड़ीबड़ा गांव, वीरपुरा आदि दर्जनों गांवों के किसानों की धान खरीद नहीं हो पा रही थी। किसानों ने डीएम को पत्रक देकर जानकारी दी थी, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। अंतत: परेशान किसान अपना धान लेकर विपणन केंद्र पर पहुंच गए। तौल नहीं होने पर किसान सोमवार की दोपहर सड़क पर उतर आए। जिससे नगरा-बेल्थरारोड मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। विपणन केंद्र निरीक्षक दानिश खां ने जिले के अफसरों को सूचना दी। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी कमलेश कुमार दुबे मौके पर आकर राइस मिलरों को बुलाकर वार्ता कर किसानों को जानकारी दी कि सभी तरह के धानों की खरीदारी होगी। इस मौके पर किसान देवेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, राम निवास शुक्ल, संजय शुक्ला, रामसनेही यादव, कवलदेव यादव, राम बदन सिंह, सपा नेता मंटू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें