बलिया। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे भूमि अधिग्रहण आदि समस्याओं को लेकर जनपद के किसानों ने रविवार को गांधी जयंती पर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष किसान महापंचायत की।
चितबड़ागांव, बैरिया, जयप्रकाश, नगर के बेदुआ, विजयीपुर, मकदूमही, वाजीरामपुर, पीपरा, जमुआ, गोपालपुर, सागरपाली, गंगहरा, बघेजी, फेफना, इकौनी, सिंहपुर, शाहापुर आदि गांवों के किसान शामिल हुए। संकल्प लिया कि अगर किसानों की समस्याओं पर जिला प्रशासन ने अमल नहीं किया तो किसान आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। मौके पर डॉ. राम सुरेश राय, संजीव राय, विवेक सिंह, अमरजीत सिंह, रणजीत सिंह, राकेश, हरिशंकर राय ,गंगासागर राय, धनंजय सिंह आदि मौजूद रहे। इस दौरान जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से अवगत कराया गया कि किसानों की समस्याओं को शासन तक पहुंचा दिया गया है।