फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। एचटी लाइन की संपर्क में आने से करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के सोनवानी गांव निवासी संतोष कुमार गुप्ता (40) पुत्र स्व.केदार नाथ गुप्ता रविवार की सुबह दुर्गा पूजा में लगाने के लिए लोहे का पाइप लेकर जा रहा था। अचानक पाइप ऊपर से गुजर रहे 11 हजार के एचटी तार के संपर्क में आ गया। संतोष करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। आसपास के लोगों ने घायल संतोष को सीएचसी सोनवानी पहुंचाया। डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल जिला अस्पताल भेज दिया। वहां चिकित्सकों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही बसुधरपाह चौकी प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए।शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। गांव में मातम छा गया। मृतक की पत्नी पिंकी देवी का रोते-रोते बुरा हाल है। मृतक के पांच बच्चे है। इसमें सबसे बड़ा लड़का दीपक 20 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें