सोहांव स्थित हाईटेक नर्सरी का आवलोकन करते कृषि विभाग के अधिकारीगण। जागरुक पाठक
सोहांव। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, सोहांव में उद्यान विभाग की ओर से स्थापित हाईटेक नर्सरी से जुलाई 2026 से सब्जियों के पौधों की बिक्री शुरू हो गई है। किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार यहां पौधों की बुकिंग करा सकते हैं। उद्यान वैज्ञानिक डॉ. अवधेश कुमार ने केंद्र के कर्मचारियों के साथ हाईटेक नर्सरी का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि अगस्त माह टमाटर, शिमला मिर्च, फूलगोभी और पत्तागोभी की अगेती पौध तैयार करने के लिए उपयुक्त है। पॉलीहाउस में रंगीन शिमला मिर्च और तीखी मिर्च की पौध तैयार कर किसान अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। केंद्र के सस्य वैज्ञानिक डॉ. सोमेन्द्र नाथ ने बताया कि लगातार बारिश और अधिक उमस के कारण फंगस रोग एवं कीटों का प्रकोप बढ़ सकता है। इस दौरान केंद्र के प्रक्षेत्र प्रबंधक डॉ. सतीश कुमार सिंह यादव और स्टेनोग्राफर राकेश सिंह उपस्थित रहे।