फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मायके पहुंचकर पत्नी और ससुरालियों से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकियामोड़। उभांव थाना क्षेत्र के पशुहारी गांव में सोमवार शाम पति-पत्नी के विवाद को लेकर हंगामा हो गया। नीतू कुमारी ने अपने पति सोनू कुमार समेत तीन लोगों पर मायके पहुंचकर उसके, मां और भाई के साथ मारपीट करने तथा असलहा दिखाकर धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने उभांव थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। नीतू ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी शादी नगरा थाना क्षेत्र के महेंदुआ गांव निवासी सोनू कुमार से हुई है। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसके साथ मारपीट करता रहा। सोमवार शाम सोनू कुमार दो साथियों के साथ पशुहारी स्थित उसके मायके पहुंचा। आरोप है कि वहां तीनों ने नीतू, उसकी मां और भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने कहा कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें