फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: खेत से आते समय सरयू नदी में डूबा किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। क्षेत्र के गोपाल नगर निवासी श्रवण प्रसाद (32) की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। इसकी आशंका परिजनों और स्थानीय लोगों ने जताई है। समाचार लिखने तक श्रवण प्रसाद की तलाश जारी रही।
विज्ञापन

स्थानीय नाविक व बिहार से बुलाए गए गोताखोर तलाश में लगे हुए हैं। परिजनों ने बताया कि श्रवण प्रसाद सरयू नदी के उस पार अपना खेती का कार्य देखने के लिए गए थे। वहां से लौटते समय सरयू नदी में डूब गए। उन्हें डूबता देख सरयू के किनारे खेल रहे बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया। जब तक मौके पर ग्रामीण जुटते श्रवण प्रसाद सरयू नदी में डूब चुके थे। राजस्व निरीक्षक अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिली है। एनडीआरएफ की टीम के लिए उप जिलाधिकारी ने क्षेत्राधिकारी के माध्यम से पत्र भेजा है। एनडीआरएफ की टीम उनकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें