फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नहर में डूबकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट सहायक पंप कैनाल में आवाया गांव के सामने शनिवार की शाम खेत में नहर से पानी चला रहे किसान की नहर में डूबने से मौत हो गई। लोगों ने सूचना पंप कैनाल के संचालक को देकर नहर को बंद कराया और इसकी जानकारी पुलिस को दी। परिजनों के अलावा लोगों ने नहर में खोजबीन जारी रखी। घटनास्थल से लगभग तीन चार किमी दूर फरसाटार और जाहिदपुर गांव के झगहटा साइफन के करीब शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उभांव थाना क्षेत्र के आवाया गांव निवासी अनिल राजभर ने बताया कि उसके पिता छोटेलाल राजभर (55) मां कांति देवी के साथ शनिवार को नहर से खेत की सिंचाई करने के लिए गए थे। शनिवार की शाम बड़ी नहर का पानी बंद करने के दौरान उनका संतुलन बिगड गया और फिसलकर नहर में गिर गए। घटना की जानकारी के बाद लोगों ने नहर को बंद कराया। घटना की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। दो बेटे अनिल व सूरज एवं तीन बेटियां है। तीसरी बेटी की शादी 5 मार्च को तय है।
-
खेती किसानी पर आश्रित है परिवार
चौकिया मोड़। मृत छोटेलाल का परिवार खेती किसानी पर आश्रित है। इनके परिवार में अन्य कोई आमदनी के संसाधन नहीं है। छोटेलाल ही खेती बारी के जरिए मेहनत के दम पर परिवार का परवरिश करते थे। इनके परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। छोटेलाल की पत्नी कांति देवी समेत परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है। बेटी की शादी किसके सहारे होगी क्योंकि परिवार का सहारा ही बेसहारा करके निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें