फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अब जांच समिति परखेगी परीक्षा केंद्रों की हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरवरी में होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कराने के आदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से जारी किया गया है। जिसके तहत जिले में बने परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से समिति का गठन किया गया है। समिति सोमवार से परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण का कार्य शुरू कर देगी।
विज्ञापन

इस दौरान समिति के सदस्य केंद्र पर पेपर और कापी रखने वाले स्ट्रांग की गहन जांच करेंगे। इसके अलावा स्ट्रांग रूम सहित परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी लगे होने की जांच की जाएगी। जांच के बाद प्रतिदिन समिति अपनी आख्या परिषद कार्यालय को हार्ड कापी एवं साफ्ट कापी के रूप में भेजेगी। जांच आख्या भेजने के लिए बोर्ड की तरफ से जिला विद्यालय निरीक्षक को 12 बिंदु का प्रारूप भेजा गया है। उधर, परिषद की वेबसाइट पर अपलोड परीक्षा केंद्रों के संबंध में आपत्तियां जमा करने की शनिवार अंतिम तिथि थी। क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी से जुड़े कुल 15 जिलों से संबंधित एक हजार से अधिक आपत्तियां प्राप्त हुई है। इन आपत्तियों के निस्तारण के लिए इसे जिला विद्यालय निरीक्षकों को क्षेत्रीय कार्यालय की तरफ से भेजा जा रहा है। जो आपत्तियां क्षेत्रीय कार्यालय के स्तर की होगी उसका निस्तारण बोर्ड में ही कर लिया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने परीक्षा केंद्रों के संबंध में आपत्तियां देने के लिए 30 दिसंबर तक का समय दिया था। जिले में कुल 177 केंद्रों की सूची अपलोड की गई है। इसमें पांच राजकीय, 61 एडेड और 111 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि इन सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें