फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत मजदूरों ने किया प्रदर्शन

Wed, 28 Mar 2018 11:17 PM IST
ballia
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ता। - फोटो : ballia
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन व ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के संयुक्त तत्वाधान में मजदूरों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर बुधवार को प्रदर्शन किया। इसके पूर्व मजदूरों ने टाउन हॉल से जुलूस भी निकाला। खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश महासचिव बीएल भारती ने कहा कि योगी व मोदी सरकार की नीतियों के चलते गरीब मजदूरों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। किसान भी खेत मजदूर में बदलते जा रहे हैं। भाजपा शासित राज्यों में दलित उत्पीड़न की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन


सांसद व सरकार अपना वेतन लाखों रुपये प्रतिमाह बढ़ा रहे हैं लेकिन गरीबों को राशन व पेंशन देने के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं। शैलेंद्र ने कहा कि सरकार फसलों के लागत मूल्य का डेढ़ गुन नहीं दे रही है और किसान आत्महत्या करने को विवश हैं।  खेत मजदूरों को तीन हजार रुपये पेंशन देने, सूदखोरों पर अंकुश लगाने की मांग की। सतीश पासवान, भरत गोंड, सुरजीत लाल, मकरध्वज, पवन उपाध्याय, हरेराम, मंडेला, संजय राव, गोपाल राव, भीमशंकर आदि थे। संचालन रामकृष्ण यादव ने किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें