फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी तरीके से करा ली पॉवर ऑफ अटार्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के टघरौली निवासी मंझरिया देवी पत्नी बाबू लाल तुरहा एवं उनके पुत्र वीर बहादुर पुत्र बाबू लाल तुरहा की करीब छह कट्ठा जमीन बलिया-बांसडीह मार्ग स्थित टघरौली गांव में शनिचरा बाबा मन्दिर के समीप है। बीते दिन भूमाफिया ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर दोनों को जिला मुख्यालय ले गया। दोनों को रजिस्ट्री कार्यालय में ले जाकर कई जगह दस्खत कराया। फिर ये कहकर घर भेज दिया कि आवास मिल जाएगा। इसी बीच किसी ने उन्हें देख लिया। गांव आने के बाद जब उन्हें शक हुआ तो वे फिर रजिस्ट्री ऑफिस गए। तब पता चला कि उनसे पावर ऑफ अटार्नी कराई गई है। शुक्रवार को पीडि़त मंझरिया देवी एवं उनके पुत्र ने बांसडीहरोड थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें