फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आंखें हो रहीं लाल, 10-15 मरीज रोज पहंुच रहे अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल में शनिवार को 1281 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इसमें आंख की दो ओपीडी में 124 मरीज रहे। 40 फीसदी मरीजों की आंखें लाल, पुतली के पास गंदगी और सूजन, आंखों में जलन आदि की समस्या रही। आंखों में इंफेक्शन के अलावा कंजक्टिवाइटिस (आंख आना) की समस्या बढ़ गई है। प्रतिदिन 10 से 15 मरीज ओपीडी में इलाज कराने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम में उतार-चढ़ाव से लोगों को आंखों में परेशानी बढ़ गई है। आखों में जलन, लाल होने की समस्या वाले मरीज सरकारी व निजी अस्पताल में पहुंच रहे हैं। बड़ों के साथ ही बच्चे भी चपेट में आ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि आंखों को साफ रखें, धूल से बचाव करें।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रिखी लाल गुप्ता ने कहा कि आंखों को साफ रखें, धूल से बचाव करें। लगातार बारिश के बीच उमस भरी गर्मी बनी हुई है। इससे आंखों में समस्या आ रही है। नेत्र रोग विभाग में प्रतिदिन 70 से 80 मरीज आ रहे हैं। बताया कि बारिश के मौसम में कीड़े उड़ते हैं, जो आंखों में जाने से परेशानी बढ़ाते हैं। इससे आंखों में जलन व खुजली होने लगती है। एक आंख से दूसरी आंख में संक्रमण हो जाता है। पुतली में सूजन आ जाती है। आंखों में सूखापन भी आ रहा है। समय पर इलाज न कराने से आंखों की रोशनी भी प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

डॉ. रिखी लाल ने कहा कि बाहर से घर पहुंचने पर आंखों को ठंडे पानी से ठीक तरह से साफ करें। बार-बार हाथ से आंखों को न छुएं। चश्मा लगाएं। किसी दूसरे व्यक्ति की रूमाल व तौलिया का उपयोग न करें। राहत न होने पर नजदीकी अस्पताल पर जाकर दिखाएं, लापरवाही घातक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें