फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेत्र परीक्षण शिविर में 100 रोगियों का हुआ निदान

Tue, 10 Nov 2015 09:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गीता देवी सेवा संस्थान के तत्वावधान में जीराबस्ती स्थित गीता पब्लिक स्कूल प्रांगण में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए करीब सौ लोगों ने अपना नेत्र परीक्षण कराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बनहरा ग्राम प्रधान संजय राय ने गणेश की प्रतिमा  के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ की।
विज्ञापन


डा. केपी मिश्र ने नेत्र रोगियों का परीक्षण कर उन्हें आंख से संबंधित परामर्श दिया। करीब 40  लोगों को शिविर में चश्मा वितरित किया।

 इस मौके पर घनश्याम तिवारी, श्रीप्रकाश, रवींद्र, नवीन श्रीवास्तव, अन्नपूर्णा पांडेय, किरन राय, रीना सिंह आदि शामिल रहे। प्रबंधक उपेंद्र तिवारी ने नेत्र रोगियों को जानकारी  देते हुए बताया कि जिनका आंख बनना है। उन्हें रजिस्ट्रेशन कराकर छपरा स्थित अखंड ज्योति अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया जाएगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें