फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली द्वादश शिवलिंग यात्रा

Sun, 15 Feb 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से रविवार की सुबह रकबा टोला तहसील रोड स्थित सेवा केंद्र से त्रिमूर्ति शिव जयंती के उपलक्ष्य में द्वादश शिवलिंग यात्रा निकाली गई। यात्रा को तहसीलदार श्रीप्रकाश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


यात्रा में सैकड़ों भाई-बहनों ने बैरिया, शुभनथहीं, सावनछपरा, लालगंज और बहुआरा सहित दर्जनों गांवों में द्वादश शिवलिंग यात्रा के माध्यम से जन-जन के चरित्र निर्माण तथा मर्यादित जीवन जीने की कला, विश्व शांति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि परमात्मा सभी आत्माओं के पिता हैं।

परमात्मा को हम भगवान, अल्लाह, गार्ड, खुदा आदि नाम से जानते हैं। निराकार ज्योति बिन्दु रूप है। यात्रा में शामिल लोगों ने बताया कि पांच हजार वर्ष पहले भी आज ही की तरह परिस्थितियां थीं।
विज्ञापन


जिनका निवारण शिव पिता ने अवतरित होकर किया था। यात्रा का संचालन बहन कुमारी, कविता, सचिता, अजय, नरेंद्र, दीपचंद्र, शिवदास, पशुराम, श्रीभगवान, सरोज, अमरजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें