फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों की मदद को बढ़े हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बाढ़ पीडि़तों मदद के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ ही संगठनों ने हाथ बढ़ाए हैं। फेफना क्षेत्र में जिपं आनन्द चौधरी और भाजपा नेता अवलेश कुमार सिंह ने भोजन का पैकेट वितरित किया। आनन्द चौधरी ने हसनपुरा, थमह्नपुरा, इंदरपुर, मुहान की मठिया, चितबड़ागांव आदि गावों में अभय नरायन गिरी, सुनील सिंह, मन्नू सिंह के साथ पीडि़तों का हाल जाना। भाजपा नेता अवलेश कुमार सिंह एक हजार भोजन का पैकेट गंगहरा, बैरिया, मुहान की मठिया, कोटवा नरायनपुर आदि में वितरित किया। विशाल सिंह, नमो नारायण सिंह, भूलन राजभर थे। सपा नेता अनिल राय के नेतृत्व में टीम ने हल्दी, भरसौता, नई बस्ती, उदय छपरा में राहत सामग्री बांटी। जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, रामजी गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख ज्ञानेंद्र राय थे। विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू के पुत्र उत्कर्ष सिंह ने फेफना विधान सभा क्षेत्र के भरौली, लक्ष्मणपुर आदि गांवों में पीडि़तों में भोजन व राहत सामग्री बांटी। सपा नेता सूर्यभान सिंह ने पांच हजार परिवारों में पका पकाया भोजन पहुंचाया। आलम राय के टोला, प्रसाद छपरा, चिंतामन राय के टोला, पांडेयपुर, गुदरी सिंह के टोला, मुरलीछपरा, भगवान टोला, भवन टोला व पूर्वी दलजीत टोला में वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें