फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच चिकित्साधिकारी व आठ एएनएम से स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। ट्रांसफर के बाद नवीन कार्य स्थल पर ज्वाइन नहीं करने पर जिलाधिकारी ने पांच चिकित्साधिकारियों और 8 एएनएम से जवाब तलब किया है। इन्हें कार्यमुक्त न करने पर संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक/प्रभारी चिकित्साधिकारी से भी जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 26 फरवरी को सीएचसी नरहीं पर तैनात डॉ. पंकज कुमार को सीएचसी रतसर, डॉ. ब्रज कुमार को सीएचसी सोनवानी, डॉ. मो असलम अंसारी को सीएचसी सीयर से दुबहड़ और डॉ. संजीव को पीएचसी नगरा से कोटवां स्थानांतरित किया गया था। इनके अलावा, 17 फरवरी को सीएचसी रसड़ा पर तैनात डॉ. शैलेंद्र सिंह का ट्रांसफर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सवरा हुआ था लेकिन निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद भी यह चिकित्सक अपने नवीन कार्यस्थल पर योगदान नहीं दिए। इसी प्रकार, पीएचसी नगरा पर तैनात स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) अनीता जायसवाल, इंदू, बबीता, नीलम, विंदु निगम, आशा गौतम, नूतन राय और रेशमा यादव को पीएचसी रेवती स्थानांतरित किया गया है लेकिन ज्वाइन नहीं किया गया। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए जिलाधिकारी अदिति सिंह ने इन चिकित्सकों व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (महिला) से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। चेतावनी भी दी है कि शीघ्र आदेश का अनुपालन नहीं किया गया तो बड़ी कार्रवाई के लिए शासन स्तर तक पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें