फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ददरी मेले का प्रदर्शनी और झूला एरिया 1.60 करोड़ में नीलाम

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर ​स्थित गंगा बहुद्देशीय सभागार मेें झूला, चर्खी को लेकर नीलामी प्र​क्रिया में ब
विज्ञापन
बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेले की नीलामी में इस बार ठेकेदारों के बीच जमकर प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। शुक्रवार को गंगा बहुद्देशीय सभागार में प्रदर्शनी और झूला एरिया का ठेका 1 करोड़ 60 लाख 50 हजार रुपये में नीलाम हुआ। यह पिछले वर्ष की तुलना में 12 लाख रुपये अधिक है। इसके अलावा वेंडर जोन, लकड़ी बाजार और गदहा बाजार की भी नीलामी हुई। हालांकि, पार्किंग के टेंडर के बेस प्राइज को लेकर फर्मों के बीच असहमति के चलते इसकी नीलामी फिलहाल स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा और नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल की मौजूदगी में नीलामी की प्रक्रिया पूरी की गई। प्रदर्शनी और झूला एरिया के ठेके के लिए जय शिव शक्ति मेरठ, संगम इंटरप्राइजेज इलाहाबाद, याह-याह इंटरप्राइजेज बदायूं और न्यू लक्ष्मी टेंट हाउस बदायूं ने टेंडर डाला था।
नीलामी की शुरुआत 1.36 करोड़ रुपये से हुई। प्रथम चक्र में संगम इंटरप्राइजेज ने 1.37 करोड़ और न्यू लक्ष्मी टेंट हाउस ने 1.38 करोड़ रुपये की बोली लगाई। इसके बाद याह-याह और जय शिव शक्ति फर्म के बीच एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ शुरू हो गई। अंततः याह-याह इंटरप्राइजेज के मालिक बबलू साह ने 1 करोड़ 60 लाख 50 हजार रुपये की अंतिम बोली लगाकर ठेका अपने नाम कर लिया। इस पर नपा अध्यक्ष ने उन्हें मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

वहीं, वेंडर जोन के लिए एसके कंस्ट्रक्शन के टूना सिंह ने सबसे अधिक 15 लाख रुपये की बोली लगाई। लकड़ी बाजार का ठेका सुदर्शन ने 6.65 लाख रुपये में हासिल किया। गदहा बाजार के लिए भी एसके कंस्ट्रक्शन के टूना सिंह ने 1.80 लाख रुपये की अंतिम बोली लगाई। इसी बीच पार्किंग के टेंडर के बेस प्राइज को लेकर फर्मों के बीच सहमति नहीं बन सकी। इसके चलते सिटी मजिस्ट्रेट ने पार्किंग की नीलामी प्रक्रिया फिलहाल स्थगित कर दी।
मेले की गरिमा के अनुरूप लगेगी प्रदर्शनी, नए झूलों का भी मिलेगा आनंद-प्रदर्शनी और झूला एरिया का ठेका हासिल करने वाले बदायूं के याह-याह इंटरप्राइजेज के मालिक बबलू साह ने कहा कि ददरी मेले की गरिमा के अनुरूप प्रदर्शनी और झूलों की व्यवस्था की जाएगी। मेले में आने वाले लोगों को कुछ अलग और आकर्षक आइटम दिखाने की योजना है, ताकि उनका आकर्षण बना रहे। उन्होंने बताया कि बाजार में कई नए तरह के झूले आए हैं। उन्हें भी मेले में लगाने का प्रयास किया जाएगा। नीलामी के दौरान सभासद अमित दुबे, सूरज तिवारी, नगर पालिका कर्मचारी श्यामजी, अभिनव, प्रमोद सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें