फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: भूतपूर्व सैन्यकर्मी से 3.57 लाख रुपये की ठगी की

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गायत्री नगर निवासी भूतपूर्व सैन्यकर्मी गौरीशंकर तिवारी से साइबर ठगों ने 3.57 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस को तहरीर भी दी है।
विज्ञापन



कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि गौरीशंकर तिवारी ने आरोप लगाया है कि 9 जुलाई को दोपहर मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने स्वयं को बैंक अधिकारी बताते हुए एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर 4,500 रुपये का बीमा है, इसकी राशि खाते से कटने वाली है। पीड़ित के बीमा की जानकारी से इन्कार किया। लेकिन इसके बाद व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजकर उस पर क्लिक करने का दबाव बनाया। मना करने पर वीडियो कॉल के माध्यम से कथित प्रक्रिया पूरी कराने का प्रयास किया गया। इस बीच मेरे एचडीएफसी बैंक के खाते से 3 लाख से ज्यादा और क्रेडिट कार्ड से 40,000 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने बताया कि वह भूतपूर्व सैनिक हैं और यह धनराशि अपनी बेटी की शादी के लिए सुरक्षित रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें