फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक का शिलापट्ट उखाड़ा, आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ दशक पूर्व एक करोड़ की लागत से निर्मित पानी टंकी से पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह के शिलापट्ट को नगर पंचायत की ओर से उखाड़ने से समर्थकों में आक्रोश है।
विज्ञापन

टंकी का कार्य पूरा होने पर नवंबर 2006 में तत्कालीन भाजपा विधायक रामइकबाल सिंह ने लोकार्पण किया था। दीवार पर लोकार्पण का शिलापट्ट लगा था। पहले ग्राम पंचायत के जिम्मे पानी टंकी की देखरेख थी। दो वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा मिला तो पानी टंकी नगर पंचायत को हस्तानान्तरित कर दी गई। नगर पंचायत ने टंकी व उसकी चहारदीवारी की रंगाई पुताई कराई है। इसी दौरान पूर्व विधायक के शिलापट्ट को उखाड़ कर फेंक दिया गया। गीताशरण सिंह, प्रमोद कुमार सिंह पप्पू, विनोद तिवारी, दया चौधरी हरिंदर सिंह आदि ने शिलापट्ट उखाडे जाने की निंदा की है। बाबत अधिशासी अधिकारी राम बदन यादव ने बताया कि शिलापट्ट उखाड़ने की जानकारी नही है। पुन: उसी स्थान पर लगवा दिया जाएगा। पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने कहा कि शिलापट्ट तोड़ा जाना विरोधियों की साजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें