फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंटर करने और गाड़ी पलटने वाली सरकार है, हमे कर रही परेशान: पूर्व आईएएस

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहड़। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सूर्यप्रताप सिंह कोविड-19 संक्रमण के दौरान बलिया के गंगा घाट पर 67 शवों को बहाने और उसे जेसीबी मशीन से गाड़ने के संबंध में ट्वीट करने पर 12 मई 2021 को बलिया कोतवाली में दर्ज एफआईआर के मामले में मंगलवार को विवेचना अधिकारी दुबहड़ थाना प्रभारी अनिलचंद्र तिवारी के पास बयान दर्ज कराने पहुंचे। पूर्व आईएएस ने शाम पांच बजे बयान दर्ज कराने के बाद कहा कि लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार सबको है। सरकार मुझे जानबूझकर परेशान कर रही है। ये सरकार एनकाउंटर करने वाली और गाड़ी पलटने वाली है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मैंने जो ट्वीट किया था, उसमें कहीं से भी मुकदमा दर्ज करने की स्थिति नहीं बनती है। ट्वीट में जिन शवों का फोटो लगाया गया है, वह एक प्रतीकात्मक मात्र है। इसके अलावा एक ही मामले में मेरे ऊपर उत्तर प्रदेश में ही दो जगह मुकदमा दर्ज किया गया। किसी एक अपराध में एक व्यक्ति पर कहीं भी एक जगह ही मुकदमा दर्ज किया जा सकता है। मेरे ट्वीट में कहीं से भी जनमानस के प्रति कोई भय का माहौल उत्पन्न नहीं हुआ है। यह सीधे-सीधे मुझे परेशान करने की साजिश है। कोरोना संक्रमण काल में मेरा बयान वर्चुअल माध्यम से लखनऊ से ही कराया जा सकता था, लेकिन मुझे जान बूझकर यहां बुलाया गया।
उन्होंने दुबहड़ थाने पर बयान दर्ज कराने के पूर्व थाने के भवन के जर्जर हालात पर कहा कि यह कब ध्वस्त जाए इसकी कोई गारंटी नहीं है। यहां तो बैठने की भी जगह नहीं है। इस जर्जर थाने में पुलिस के जवान और स्टॉफ कैसे रहते होंगे, सरकार को इस दिशा में ठोस कार्य करने चाहिए। सिंह शाम पांच बजे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित कई वाहनों से थाने पर पहुंचे और विवेचना अधिकारी को अपना बयान दर्ज कराया। कहा कि बिना बुलाए इतने वकील और आम आदमी पार्टी के लोग अन्याय के खिलाफ आए हैं। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश सह प्रभारी अनूप पांडेय, डॉ शोभनाथ सिंह, मोती सिंह, एडवोकेट कमलेश यादव, डॉ प्रदीप कुमार, अश्विनी गिरी, अशोक गुप्ता, टीपू सिंह, रणविजय सिंह, अजय राय मुन्ना व एडवोकेट हरदयाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें