रामपुर मे रेलवे स्टेशन परिसर में सफाई की एक तस्वीर ये भी है।
बलिया। सांसद भरत सिंह ने कहा कि जनपदवासियों को जल्द ही गुवाहाटी से इंदौर वाया बलिया, पटना जाने के लिए सीधी रेल सुविधा मिलने वाली है। इसके लिए रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने अपनी स्वीकृति भी दे दी है। तिथि की घोषणा 30 जून तक कर दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि बलिया से नई ट्रेन का संचालन शुरू करने में वाशिंग पिट बड़ी बाधा बन रही है, वह भी अब दूर हो जाएगी। 24 डिब्बे के वाशिंग पिट का शिलान्यास अक्तूबर माह से शुरू हो जाएगा। दिसंबर माह में सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण भी होगा।
यह बातें उन्होंने गुरुवार को कैंप कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने बताया कि मार्च 2018 तक चितबड़ागांव तथा सुरेमनपुर में फुट ओवरब्रीज तथा माडल रेलवे स्टेशन पर एक्सलेटर की सुविधा मिलने लगेगी। माडल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक विस्तारीकरण कार्य चल रहा है, जो सितंबर 2017 तक लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा।
संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी प्रमुख स्टेशनों का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके लिए धन की स्वीकृति हो चुकी है। यात्रियों को कम कीमत पर प्यूरीफाइड जल उपलब्ध कराने के लिए वाटर वेंडिग मशीन लगाई जाएगी।