फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा ड्यूटी में छोटी से छोटी चूक भी अक्षम्य: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उप्र पुलिस परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में हर स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। जिनको जो जिम्मेदारी मिली है, उसका निर्वहन ध्यानपूर्वक करेंगे। कहीं भी किसी प्रकार की छोटी से छोटी चूक भी नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जो निर्देश पुस्तिका में निर्देश अंकित हैं, उसी के अनुसार परीक्षा से जुड़ी सभी कार्यवाही की जानी हैं। परीक्षा से जुड़ी हर बारीकियां अंकित हैं। उन्होंने दोहराया कि परीक्षा को शुचितापूर्वक संपन्न कराने के प्रति सरकार पूरी तरह गंभीर है, लिहाजा छोटी से छोटी चूक की भी संभावना नहीं होनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर, एडीएम डीपी सिंह, मुख्य कोषाधिकारी आनंद दूबे, माध्यमिक शिक्षा विभाग के अतुल तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें