फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 18वें दिन भी सीएचसी की ओपीडी और महिला वार्ड पर लटक रहा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। सीएचसी सोनबरसा के प्रसव कक्ष, महिला चिकित्सक ओपीडी व महिला वार्ड में सोमवार को 18वें दिन भी ताला लटका रहा।
विज्ञापन


22 मई की रात में इस हॉस्पिटल के गेट पर ही एक महिला का प्रसव हो जाने और वीडियो वायरल हो जाने के बाद हंगामा हुआ। मौके पर पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इमरजेंसी ड्यूटी के डॉक्टर, दो स्टाफ नर्स तथा अधीक्षक का स्थानांतरण दूसरे स्थान पर कर दिया। यहां के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ प्रियंका राय, दो स्टाफ नर्स की तैनाती कर दी गई। बावजूद उन्होंने पदभार नहीं संभाला है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रियंका चाइल्ड केयर छुट्टी पर हैं। आते ही कार्यभार ग्रहण कर लेंगी। स्टाफ नर्सों को पदभार ग्रहण करने के लिए निर्देश दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें