फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दो दिन की मेहनत के बाद भी बिना पैमाइश लौटी राजस्व टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
चितबड़ागांव। नगरपंचायत चितबड़ागांव के वार्ड नंबर पांच ब्रह्मी बाबा नगर और वार्ड 13 जयप्रकाश नगर के मध्य स्थित प्राचीन हकीमजी गड़ही पर अतिक्रमण के मामले में चेयरमैन अमरजीत सिंह के मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री को पत्र भेजने के बाद हरकत में आई राजस्व विभाग निरीक्षक संजय यादव और क्षेत्रीय लेखपाल रंजीत सिंह, लल्लन यादव की टीम ने बुधवार और बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचकर गड़ही का सीमांकन करने का प्रयास किया। दूसरे दिन भी सफलता नहीं मिली। राजस्व विभाग की टीम बिना पैमाइश और सीमांकन किए ही वापस चली गई।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक संजय यादव ने बताया की अभिलेखों के परीक्षण के बाद लगभग 300 डिसमिल भूमि नान जेडए गढ़ही के नाम मिली है। इसको एक दो दिनों सीमांकन कराते अतिक्रमण मुक्त करा दिया जाएगा। इस दौरान ईओ धर्मराज राम, चेयरमैन अमरजीत के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों मौजूद रहे। गौरतलब है कि राजस्व विभाग की टीम पिछले 10 अप्रैल को नायब तहसीलदार प्रदीप यादव के नेतृत्व में भी आई थी। बिना पैमाइश किए ही वापस चली गई। गड़ही पर मिट्टी भराई का कार्य जोरों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें