फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 24 घंटे बाद भी मंदिरों में चोरी का खुलासा नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा। स्थानीय गांव स्थित बुढ़वा शिवजी मंदिर सहित दो मंदिरों में चोरी का खुलासा 24 घंटे बाद भी नहीं हो सका। खुलासे के लिए तीन टीमें थाने पर कैंप कर रही हैं। पुलिस ने गांव व चट्टी पर लगे सीसी कैमरों को दूसरे दिन भी खंगाला और गांव व आसपास के 10 से 12 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सुरक्षा को लेकर पुलिस के अलावा पीएसी मुस्तैद है। मंगलवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय मिश्र मंदिर पर पहुंच चोरी की घटना की जानकारी ली और घटना के खुलासा को लेकर उच्चाधिकारियों से वार्ता की।बीडीओ ने कस्बे के सभी मंदिरों में सीसी कैमरा लगाने का निर्देश दिया, बुढ़वा मंदिर में आठ सीसी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बुढ़वा मंदिर में चोरी का खुलासा न होने से लोगों में नाराजगी है। पुलिस वाहनों के सायरन रात में गूंज रहे हैं। पुलिस की सक्रियता देख हर कोई यही कर रहा कि पहले अगर पुलिस इसी तरह सतर्क रहती तो चोरी नहीं होती। चोरी के खुलासे के लिए सीओ सीटी उस्मान के नेतृत्व में टीम काम कर रही है। वह क्षेत्र में पूर्व में चोरी व आपराधिक घटनाओं में संलिप्त लोगों का रिकाॅर्ड खंगाल रही है। सुखपुरा थाना प्रभारी सुशील दुबे के नेतृत्व में थाना पुलिस काम कर रही है। स्वाट व सर्विलांस टीम हर गतिविधि पर नजर रख रही है। सीओ सीटी उस्मान ने क्षेत्र के आभूषण दुकानदारों को बुलाकर चोरी का सामान खरीदने से मना किया है। पुलिस ने मन्दिर के समीप पोखरा व गांव के बाहर खेतों में शिवलिंग की खोजबीन की।

-
जिलाध्यक्ष ने लिया जायजा
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र सुखपुरा गांव स्थित बुढ़वा शिवमंदिर पर पहुंच प्रधान प्रतिनिधि उमेश सिंह से चोरी की जानकारी ली। मंदिर में जाकर जायजा लिया। कहा कि ऐतिहासिक मंदिर दर्जनों ग्राम सभा के लोगों की आस्था का केंद्र है। मंदिर के अरघा से शिवलिंग को उखाड़ ले जाने से लोगों में नाराजगी है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह, मुन्ना सिंह, मुश्ताक अहमद, संतोष पांडेय, राजीव सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें