फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: त्योहार स्पेशल 11 ट्रेनें भी कम पड़ीं, ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते और चढ़ते यात्री।संवाद
विज्ञापन
बलिया। दिवाली और छठ पर्व पर घर लौटने वाले परदेसियों की भीड़ से ट्रेनों में जगह कम पड़ गई है। कंफर्म टिकट नहीं मिलने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रेलवे की ओर से 11 त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाने के बावजूद नियमित और विशेष ट्रेनों में सीटें फुल हैं। कई ट्रेनें दो से चार घंटे तक विलंब से चल रही हैं। बिहार जाने वाली ट्रेनों में जनरल कोच के दरवाजों और गैलरी तक यात्रियों का कब्जा है। परिवार और सामान के साथ लंबी दूरी का सफर करने वाले लोग खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

दिल्ली, मुंबई, गुजरात और पंजाब जैसे महानगरों में नौकरी और व्यवसाय करने वाले लोग दिवाली और छठ पर घर पहुंचने के लिए निकल पड़े हैं। अचानक बढ़ी भीड़ का असर बलिया स्टेशन पर भी दिख रहा है। प्लेटफॉर्म पर ट्रेन पहुंचते ही चढ़ने-उतरने के लिए धक्का-मुक्की की स्थिति बन रही है। भीड़ को देखते हुए स्टेशन के उत्तरी व दक्षिणी परिसर में होल्डिंग एरिया बनाया गया है, जिसमें कुर्सी, पानी व सोने की व्यवस्था है।
छठ पर्व पर घर आए खेजुरी निवासी मनोज कुमार ने बताया कि त्योहार मनाने के लिए घर पहुंचना जरूरी था। ट्रेनों में भीड़ के कारण सफर काफी मुश्किल रहा। वहीं इंदरपुर निवासी सुरेंद्र मुंबई में रहते हैं। उन्होंने बताया कि बेटे का कोसी भरने का कार्यक्रम है, इसलिए कुछ दिन पहले ही घर आ गए। कंफर्म टिकट होने के बावजूद ट्रेन में सोने तक की जगह नहीं मिली। पूरी रात परेशानी में गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन

रेलवे मीडिया सेल पर जारी विज्ञप्ति के अनुसार यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए बलिया रूट पर 11 त्योहार विशेष ट्रेनों का संचालन किया है। इनमें आनंद विहार-पाटलिपुत्र, नई दिल्ली-सुपौल, आनंद विहार-छपरा, राजकोट-बरौनी और सियालदह-बलिया जैसी ट्रेनें शामिल हैं। इसके बावजूद यात्रियों की संख्या के मुकाबले अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है।
आरपीएफ प्रभारी जीके प्रजापति ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल और रेल प्रशासन की टीमें स्टेशन पर निगरानी कर रही हैं। यात्रियों को सुरक्षित चढ़ाने और भीड़ नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन त्योहार पर घर पहुंचने की जल्दबाजी में यात्रियों की परेशानी कम होती नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें