फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जिले में चार केंद्रों पर शुरू होगा कॉपियों का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले के चार केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा की 521637 कॉपियों का मूल्यांकन 19 मार्च से दो अप्रैल तक होगा। दो केंद्रों पर हाईस्कूल और दो केंद्रों पर इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन होगा। इसके लिए एक ओर जहां काॅपियों का मूल्यांकन करने के लिए करीब 2468 परीक्षकों की तैनाती की गई है। वहीं, परीक्षकों की निगरानी के लिए 257 उपप्रधान परीक्षकों (डीएचई) को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के सचिव भगवती सिंह के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता मूल्यांकन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। डीआईओएस ने बताया कि मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं 13 से 18 मार्च के बीच उपलब्ध करा दी जाएंगी। मूल्यांकन कक्षों में फोटोग्राफी वर्जित रहेगी। प्रत्येक परीक्षक को प्रतिदिन हाईस्कूल में 50 और कुल अवधि में 700 (कला विषय में 80, कुल अवधि में 800) और इंटरमीडिएट में 45 व कुल अवधि में 600 से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं नहीं दी जाएंगी।
विज्ञापन

0000
केंद्र प्रकार डीएचई परीक्षक कॉपियों की संख्या
मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज, बलिया हाईस्कूल 82 801 169497
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज,बलिया हाईस्कूल 80 807 159128
राजकीय इंटर कॉलेज, बलिया इंटर 46 398 83901
कुंवर सिंह इंटर कॉलेज, बलिया इंटर 49 462 109111
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें