फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 4.74 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अब समाप्ति की ओर है। अभी तक चार लाख 74 हजार 122 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन समाप्त हो गया है। अभी केवल 53 हजार 231 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना शेष है। उम्मीद जताई जा रही है कि मूल्यांकन के लिए निर्धारित समय सीमा के अंदर ही कार्य संपन्न हो जाएगा।
विज्ञापन

मूल्यांकन केंद्र राजकीय बालिका इंटर कालेज पर रविवार को कार्य संपन्न हो गया। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय प्राप्त आंकड़ों के अनुसार रविवार तक सभी चारो मूल्यांकन केंद्रों पर चार लाख 74 हजार 122 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन संपन्न् हो चुका है। वहीं इस केंद्र पर अभी भी मूल्यांकन के लिए कुल 8405 उत्तर पुस्तिकाएं शेष हैं। कुंवर सिंह पर अद्यतन मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या 83 हजार 262, राजकीय बालिका इंटर कालेज पर एक लाख 54 हजार 443 और कुंवर सिंह इंटर कालेज पर एक लाख 52 हजार 89 उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या है। वहीं राजकीय बालिका इंटर कालेज पर हाई स्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन संपन्न हो गया। उम्मीद जताई जा रही है कि मंगलवार को सभी मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन संपन्न हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें