फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बधाई का पैसा डांसरों के लेने पर किन्नरों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुर चट्टी पर बच्चे के जन्म पर डांसरों द्वारा बधाई का पैसा लेने से आक्रोशित किन्नरों ने बवाल कर दिया। इसको लेकर काफी देर तक गहमागहमी बनी रही। विवाद के बाद मारपीट का माहौल बन गया। सूचना पाकर डायल-112 पहुंच गई। वह डांसरों व किन्नरों को थाने लेकर आई।
विज्ञापन

किन्नर सामाज की जिला उपाध्यक्ष अनुष्का चौबे ने आरोप लगाया कि शनिवार को सिंहपुर निवासी शहबान अपने दो स्थानीय नृत्य कलाकारों के साथ वैना के प्रधान महेश यादव के पौत्र के जन्म पर नाच गाना कर मंगल अवसर पर बधाई ले ली। इस तरह की शिकायत आए दिन मिलती रहती है।
चेतावनी देने के बाद भी ये लोग नहीं मान रहे थे। रविवार को दोपहर अनुष्का के साथ छह किन्नरों ने सिंहपुर स्थित डांसरों के आवास पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। अनुष्का ने बताया कि इस प्रकार की बधाई पर वर्षों से किन्नरों का अधिकार है, जिसे बैंड पार्टी के डांसर हड़पना चाह रहे हैं। थाना प्रभारी गजानंद चौबे ने दोनों पक्षों के बीच सुलह- समझौता कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें