जयप्रकाशनगर क्षेत्र के दलजीत टोला में हनुमान की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा के चल रहे यज्ञ के दौ
जयप्रकाश नगर। जयप्रकाशनगर क्षेत्र के दलजीत टोला में श्री हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आयोजित आठ दिवसीय महायज्ञ के दूसरे दिन मंत्रोच्चार के बीच मूर्ति जलाधिवास व अरणीमंथन हुआ।
मंच पर उपस्थित राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश ने कहा कि मंदिर से विकास के रास्ते खुलते हैं। मंदिर जाते समय ईमानदारी चाहिए। सिताबदियारा गांव में एक संत ने जय प्रकाश इंटर काॅलेज, अस्पताल का निर्माण कराया था, उनकी मिसाल आज भी लोग देते हैं। आज के समय में पैसे बहुत से लोग कमाते हैं लेकिन अपनी कमाई का पैसा जो समाज में खर्च करें, विकास कार्यों में खर्च करें, वह व्यक्ति महानता की सूची में शामिल होता है।
आयोजक रामबाबू यादव के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। आयोजक रामबाबू यादव की ओर से बनवाए गए धर्म मंच पर दिव्यांगजनों को उपकरण, लोगों व बच्चों को अंगवस्त्र भेंट किए गए। उपजिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम कुरैशी, ग्राम प्रधान वीरेंद्र यादव, रमेश सिंह, रामायण यादव सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद