फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ईओडब्ल्यू ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बलिया में वर्ष 2002-05 के दौरान हुए खाद्यान्न घोटाले में पंदह ब्लॉक के पूर्व प्रमुख मुन्ना सिंह उर्फ सुग्रीव सिंह को आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन वाराणसी की टीम ने शनिवार को सरया थाना पकड़ी से गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

ईओडब्ल्यू वाराणसी निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में खाद्यान्न मामले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया था। मामले में टीम ने बलिया के पकड़ी थाना क्षेत्र के सरया गांव निवासी मुन्ना सिंह उर्फ सुग्रीव सिंह पर घोटाले का आरोप है। इस मामले में उसपर सिकंदरपुर थाने में मामला दर्ज किया गया था। संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना अंतर्गत वर्ष 2002 से 2005 के दौरान बलिया के पंदह ब्लॉक के विभिन्न गांवों में क्षेत्र पंचायत अंश से मिट्टी कार्य, नाली निर्माण, खड़ंजा पटरी मरम्मत, संपर्क मार्ग, सीसी रोड और पुलिया निर्माण का कार्य कराया जाना था।
लेकिन यह सभी कार्य मानक के अनुरूप नहीं हुए और अपूर्ण पाया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के द्वारा अन्य सहअभियुक्तों से मिलीभगत करके धोखाधड़ी, कूटरचित अभिलेखों के आधार पर लगभग 60 लाख रुपये से अधिक शासकीय धन के गबन करने का मामला सामने आया। एवं मजदूरों के लिए आए खाद्यान्न का वितरण नहीं किया गया। मजदूरों का फर्जी मस्टर रोल भी आरोपियों के द्वारा तैयार किया गया था। निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम वाराणसी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक अरविंद कुमार, निरीक्षक दूधनाथ यादव, मुख्य आरक्षी प्रिंस तिवारी, रोहित सिंह और अरविंद सरोज ईओडब्ल्यू शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें