घोघा। अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय आत्महत्या मामले में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी ने कहा कि दोषी को जल्द सजा मिले, लेकिन किसी निर्दोष को इस मामले में न फंसाया जाए। अगर प्रशासन इस प्रकरण में किसी निर्दोष को फंसाया तो सभी व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
मनियर ईओ की आत्महत्या के मामले में बांसडीह स्थित व्यापारी नेता विजय कुमार गुल्लर के निवास पर शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में व्यापारियों ने प्रशासन को सचेत किया है कि मणि मंजरी राय प्रकरण में मनियर चेयरमैन एवं अन्य को राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बैरिया के नायब तहसीलदार की भी भूमिका इस प्रकरण में संदिग्ध नजर आ रही है एवं बैरिया के नायब तहसीलदार की नार्को टेस्ट की मांग किया है। कहा कि मनियर नगर पंचायत में घोटाले के आरोप की जांच प्रशासन जरूर करे, लेकिन आत्महत्या मामले में किसी को अनावश्यक न फंसाया जाय।