फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चार से पांच नवंबर की रात बारह बजे तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर शहर क्षेत्र में लाखों की संख्या में लोग गंगा नदी में स्नान व महर्षि भृगु मुनि, दर्दर मुनि तथा बालेश्वरनाथ का दर्शन करेंगे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत शहर में डायवर्जन रहेगा।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी समद खांं ने बताया कि चार से पांच नवंबर की रात 12 बजे तक शहर में भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। इमरजेंसी सेवा जैसे फायर सर्विस, एंबुलेंस, प्रशासनिक वाहनों के लिए छूट रहेगी। एएसपी दक्षिणी ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दिन छह सीओ, 16 इंस्पेक्टर, 150 सब इंस्पेक्टर, 700 हेड कांस्टेबल तथा कांस्टेबल तैनात किए जाएंगे। स्नान के लिए ट्रैफिक पुलिस, दो प्लाटून पीएसी, जल पुलिस, डाग स्क्वाॅड टीम, बम निरोधक दस्ता, फायर ब्रिगेडर व स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात रहेगी।
बैरिया की तरफ से आने वाले भारी वाहन नरहीं व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं तो चिरैया मोड़ से सहतवार, बांसडीह, सुखपुरा होते हुए गड़वार से फेफना व नरहीं जाएंगे। रेवती, सहतवार, बांसडीह की तरफ से आने वाले भारी वाहन नरहीं, रसड़ा व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं तो सुखपुरा, गड़वार होते हुए फेफना, नरहीं जाएंगे। सिकंदरपुर से आने वाले भारी वाहन नरहीं व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं तो सुखपुरा, गड़वार से होते हुए फेफना व नरहीं, बांसडीह रेवती होकर बैरिया जाएंगे। रसड़ा व नरहीं की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को फेफना तिराहे के पास रोका जाएगा। यही वाहन बैरिया की तरफ जाना चाहते हैं तो गड़वार से सुखपुरा, बांसडीह, सहतवार होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें