बलिया। सावन महीने की पूर्णिमा पर ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस निकलेगा। सुरक्षा के लिए ज़ोन की फोर्स तैनात रहेगी। पूरा शहर पुलिस छावनी में तब्दील रहेगा। भीड़ को देखते हुए शुक्रवार की रात से भारी वाहनों का शहर में प्रवेश अगले 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।
भरौली, गाजीपुर व रसड़ा से आने वाले भारी वाहन फेफना, गड़वार, सुखपुरा बांसडीह होकर सहतवार रेवती होकर बैरिया के रास्ता बिहार जाएंगे। मांझी बिहार से आने वाले वाहन अगर गाजीपुर, रसड़ा भरौली जाना चाहते तो बैरिया के चिरैया मोड़ से रेवती, बांसडीह, सुखपुरा, गड़वार से फेफना होकर निकल जाएगे। सिकदंरपुर वाले वाहन बांसडीह से निकल जाएंगे। यातायात प्रभारी शमद खां ने कहा कि शंकरपुर तिराहा बांसडीह रोड के पास रेवती, सहतवार, बांसडीह से शहर की तरफ आने वाले समस्त भारी वाहन को नो एंट्री पाॅइंट पर जुलूस समाप्ति तक रोका जाएगा। भारी वाहन बांसडीह से सुखपुरा गड़वार होकर निकल सकते हैं।
तीन बजे से जुलूस समाप्त होने तक शहर में नो एंट्री : चित्तू पाण्डेय चौराहा से शहर के अंदर रेलवे स्टेशन, विष्णु धर्मशाला, विशुनिपुर मस्जिद की तरफ व एससी काॅलेज, जगदीशपुर/विजयीपुर तिराहा, चौकी जापलिनगंज से ई-रिक्शा, चार पहिया वाहनों का प्रवेश दोपहर दोपहर तीन बजे से जुलूस समाप्ति तक शहर में नहीं होने दिया जाएगा।
सुरक्षा के लिए 2000 से अधिक सुरक्षा कर्मियों की तैनाती : जुलूस में सुरक्षा के लिए 2000 से अधिक सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। इसमें तीन एएसपी, 8 सीओ, 18 इंस्पेक्टर, 20 थाना प्रभारी, 120 सब इंस्पेक्टर, 700 जवान, 100 महिला कांस्टेबल, 500 होमगार्ड तैनात रहेंगे। विशुनीपुर मस्जिद की चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दी गई है। ड्रोन व सीसी कैमरे से जुलूस की निगरानी होगी।
विशुनीपुर व गुदरी बाजार में रहेगी बैरिकेडिंग : संवेदनशील विशुनीपुर चौराहा व चमनसिंह बाग रोड (गुदरी बाजार) पर सड़क के दोनों तरफ बैरिकेडिंग कराई गई है। विशुनीपुर चौराहा अभेद्य किला के रूप में तब्दील रहेगा। नगर के विभिन्न स्थानों से नौ अखाड़ों के जुलूस निकाले जाएंगे। सबसे पहले नगर कमेटी का जुलूस रेलवे स्टेशन के सामने पहुंचता है। इसके बाद वह शहीद पार्क चौक होते हुए लोहापट्टी कासिम बाजार, पशु चिकित्सालय मार्ग, कासिम बाजार चौराहा, विष्णु धर्मशाला होते हुए विशुनीपुर मस्जिद के पास पहुंचता है। यहीं पर प्रशासनिक अमला संग जनप्रतिनिधि जुलूस का स्वागत करते हैं।
महावीरी झंडा जुलूस में लगे पुलिसकर्मियों को एसपी ने दिए टिप्स : बलिया। पुलिस लाइन के त्रिपाठी हॉल में शुक्रवार को महावीरी झंडा जुलूस के लिए एसपी ओमवीर सिंह ने समस्त पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को ड्यूटी के लिए जानकारी दी। उन्होंने कहा की सुरक्षा के साथ अराजकतत्वों से कड़ाई से निपटना है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनिल कुमार झा, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार और जिले के सभी क्षेत्राधिकारी तथा ड्यूटी में लगे सभी राजपत्रित अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
रूट की व्यवस्था
रूट : 1 - बहादुरपुर की तरफ से शहर में आने वाले ई-रिक्शाें को कुंवर सिंह चौराहे से ओवरब्रिज के ऊपर से जगदीशपुर तिराहे से वापस उसी रास्ते से बहादुरपुर वापस भेजा जाएगा।
रूट : 2 - माल्देपुर की तरफ से आने ई-रिक्शाें को चित्तुपांडेय चौराहे से वापस उसी रास्ते माल्देपुर या रेलवे क्राॅसिंग पार करते हुए गड़वार रोड होते हुए वापस जाना होगा।
रूट : 3 - कदम चौराहे की तरफ से शहर में आने वाले ई-रिक्शा एससी काॅलेज चौराहा से जापलिनगंज होते हुए कदम चौराहे की तरफ जाएंगे। अस्पताल की तरफ जाने के लिए कदम चौराहे से बिचलाघाट, बंधा रोड से होकर जाएंगे।
रुट : 4 - तिख़मपुर मंडी की तरफ से शहर में आने वाले ई-रिक्शाें को एनसीसी तिराहा से कंुवर सिंहं, टीडी काॅलेज से रोडवेज बस स्टैंड भेजा जाएगा।
रुट : 5 - मिढ्ढा की तरफ से शहर में आने वाले ई-रिक्शा/ चार पहिया वाहन रोडवेज बस तिराहे से वापस उसी रास्ते मिढ्ढा की तरफ जाएंगे