महर्षि भृगु की तपोस्थली पर लगने वाले ऐतिहासिक ददरी मेला की तैयारियों को लेकर नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक बुधवार को हुई। इसमें पांच बिंदुओं पर गहन चरचा की गई।
नपा कार्यालय के सभागार में आयोजित हुई बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा के दौरान सभासदों और चेयरमैन के बीच तीखी बहस और कुछ देर तक किचकिच जारी रहा। बाद में सबकी सहमति से पांच प्रस्तावों की स्वीकृति दे दी गई। तय किया गया कि इस बार प्रति पशु प्रवेश शुल्क 50 की बजाए 150 रुपये लिए जाएंगे।
जनपद का ऐतिहासिक ददरी मेला 2015 अंतर्गत पांच बिंदुओं पर नगर पालिका परिषद के बोर्ड की बैठक बुधवार को नपा अध्यक्ष के कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें ददरी मेला के विभिन्न कार्यों के मद में प्रस्तावित कार्ययोजना की स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही अन्य प्रस्ताव भी पारित किए गए।
बोर्ड की बैठक में आक्रोशित सभासदों ने कुछ देर तक हंगामा किया। पहले से प्रस्तावित बिंदुओं के अलावा अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा शुरू की गई। जिस पर नपा अध्यक्ष ने कहा कि जिन बिंदुओं पर बोर्ड की बैठक बुलाई गई है, पहले उसका निस्तारण जरूरी हैं।
पिछले बैठक में अनुमोदित प्रस्तावों को पढ़कर सुनाने की मांग सभासद करने लगे। उनके मांग को ध्यान में रखते हुए पिछली बोर्ड की बैठक में अनुमोदित प्रस्तावों को पढ़कर सुनाया गया। उसके उपरांत ददरी मेला का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया।
बैठक में मीना बाजार के प्रभारी सभासद उषा देवी तथा रीतना देवी तथा पशु मेला प्रबंधक के रूप में अजीत वर्मा, सभासद बबीता सिंह का नाम सर्व सम्मति से पारित किया गया। सभासद राजेश गुप्ता के प्रस्ताव पर प्रति मवेशी से 50 की जगह 150 रुपये लेने का प्रस्ताव रखा गया।
जिसे सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। ददरी मेला 2015 के लिए भूमि प्रतिकर दर सर्वसम्मति बढ़ाया से गया। ददरी मेला के मीना बाजार भव्य बनाने के लिए बिचला घाट से मुख्य प्रवेश द्वार बनाने का मांग किया गया। जिस पर अध्यक्ष ने ददरी मेले को गत वर्ष से भी भव्य बनाने का आश्वासन दिया।
बोर्ड की बैठक में उषा देवी, चंदन गुप्ता, अजीत कुमार वर्मा, पम्मी सिंह, विजय कुमार यादव, विनय कुमार सिंह, राकेश कुमार श्रीवास्तव, राजेश कुमार गुप्ता, शकील अहमद, मनोज गुप्ता, जितेंद्र यादव, पल्लू जायसवाल, गंगोत्री जायसवाल आदि उपस्थित रहे।