फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत माता के जयकारे से भरा देशभक्ति का जज्बा

Sun, 22 Feb 2015 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
संगीत की ध्वनि पर बजते हुए हजारों ताल और देशभक्ति की उफनती मंदाकिनी में गोते लगाते हुए युवा, महिलाएं एवं पुरुष भारत माता की आरती में ऐसे लीन हुए कि घंटों का समय पता ही नहीं चला। अवसर था नागाजी सरस्वती विद्यामंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर के परिसर में रविवार को आयोजित भारत माता की आरती का।
विज्ञापन


इस दौरान हर तरफ भारत माता के जयकारे गूंजते रहे। अंतरराष्ट्रीय ख्याति के कलाकार बाबा सत्यनारायण मौर्य की एकल प्रस्तुति ने समारोह में उपस्थित लोगों को स्तब्ध कर दिया। उन्होंने कभी लोगों को हंसाया तो कभी भारत माता की जय-जयकार करवाया।

दार्शनिक प्रस्तुति के बीच मेरा रंग दे बसंती चोला गाते हुए बाबा जैसे ही कैनवास पर भगत सिंह के चित्र को उकेरा, पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। स्वामी विवेकानंद, छत्रपति शिवाजी और भारत माता के चित्र अलग-अलग कैनवास पर बनाने में मात्र दो से पांच मिनट ही लगते थे।  मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक वीरेंद्र राम, पूर्व विधायक सुधीर राय आदि ने विचार प्रकट किए। संचालन डा. राजेंद्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें