फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: घर में घुसकर चार को लहूलुहान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली थाना क्षेत्र के राजागांव खरौनी में रविवार को आपसी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। करीब 14 लोगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें पिता-पुत्र समेत परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने 14 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़ित रवि कुमार गोंड ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार को गांव के ही विरेन्द्र यादव, बनारसी और अजय समेत 14 लोग एकजुट होकर उनके घर में घुस आए। हमलावरों ने घर में दाखिल होते ही न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि जातिसूचक अपशब्दों का प्रयोग करते हुए परिवार को अपमानित किया। रवि कुमार सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण बेहोश हो गए। मोतीलाल का हाथ टूट गया। मां कान्ती देवी और जवाहिर गोंड को भी पीटकर लहूलुहान कर दिया। ग्रामीण जुटने लगे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कुल 14 लोगों को नामजद किया है। इनमें विरेन्द्र यादव, बनारसी यादव, अजय यादव, चुन्नु यादव, अमित यादव, विकेश यादव, विवेक यादव, तेज प्रताप यादव, अजय यादव, अभिषेक यादव, नन्दलाल यादव, आकाश यादव, सुरेश यादव और गुलाब यादव शामिल हैं। इन पर मारपीट, बलवा और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। बांसडीह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें