फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: तमंचे के बल पर स्कूल में घुसकर सहायक अध्यापिका से मंगलसूत्र छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा (बलिया)। इब्राहिमपट्टी-चचाईपार नहर मार्ग स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार की सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने विद्यालय परिसर में घुसकर तमंचे के बल पर सहायक अध्यापिका अनुपमा सिंह के गले से मंगलसूत्र छीन लिया। बदमाश मोबाइल भी छीन रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन



मऊ जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के परासी नरहरपुर निवासी अनुपमा सिंह पटेल प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमपट्टी टोला में सहायक अध्यापिका हैं। इनके अलावा स्कूल में प्रधानाध्यापिका और एक सहायक अध्यापिका भी कार्यरत हैं। सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे वह विद्यालय पहुंचीं। कुछ देर बाद बाइक से आए दो युवक विद्यालय में दाखिल हुए और पहले एक बच्चे का प्रवेश कराने के संबंध में जानकारी ली और परिसर में घूमते रहे और मौका देखकर दोबारा कार्यालय में पहुंचे।
तमंचा दिखाकर अनुपमा सिंह के गले से मंगलसूत्र तथा मोबाइल छीन लिया। बदमाश जैसे ही बाहर निकले, अनुपमा सिंह ने उनका पीछा करते हुए मोबाइल लौटाने की गुहार लगाई। इस पर आरोपी मोबाइल विद्यालय की एक मेज पर मोबाइल रखकर बाइक से भाग गए। घटना के बाद उन्होंने अपने पति शत्रुघ्न कुमार को सूचना देने के साथ ही डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर भीमपुरा थानाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आस-पास तथा मऊ जनपद की ओर जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। कई स्थानों पर बदमाशों की बाइक की तस्वीरें भी मिली हैं, जिनके आधार पर उनकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
खुलासे के लिए एसओजी समेत कई पुलिस टीमों को लगाया गया है। विद्यालय परिसर में दिन दहाड़े इस दुस्साहसिक लूट की घटना से क्षेत्र के शिक्षक काफी भयभीत हैं। प्रधानाध्यापिका वन्दना यादव ने बताया कि विद्यालय आते समय घटना की जानकारी रास्ते में हुई। मेरे अलावा दो सहायक अध्यापिका हैं। तीनों स्टाफ महिला हैं।
इस बाबत क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार ने कहा कि बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीम लगी है। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। बदमाशों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें