फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बिजली कटौती के विरोध में ऊर्जा मंत्री का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। विद्युत उपकेंद्र सोनवानी और दुबहड़ की बदहाल विद्युत व्यवस्था तथा लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में रविवार शाम हल्दी चट्टी पर अधिवक्ता आजाद भोला पांडेय के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का पुतला फूंककर आंदोलन की शुरुआत की।
विज्ञापन

अधिवक्ता आजाद भोला पांडेय ने कहा कि सोनवानी और दुबहड़ विद्युत उपकेंद्रों की स्थिति लंबे समय से दयनीय बनी हुई है। लगातार बिजली कटौती, बार-बार ट्रिपिंग और जर्जर उपकरणों के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि विद्युत व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर आर्यन पांडेय, अमूल सिंह, पीयूष पांडेय, धर्मजीत पांडेय, कमलदीप पांडेय, साहिल, जुनेद, पंकज, श्याम, मनीष, विवेक, आदित्य, सचिन, छोटू, कल्लू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें