फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला बनाने के लिए नगर पंचायत ने ध्वस्त कराया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। नगर पंचायत बीबी टोला में रविवार को नगर पंचायत की ओर से रास्ते में किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। इसमें एक व्यक्ति का आधा मकान, कुछ लोगों के आंशिक मकान व कुछ के दुकान के सामने बनाए गए अवैध चबूतरे भी रहे।
विज्ञापन

बैरिया से जल निकासी के लिए 2700 मीटर लंबा व छह फीट चौड़ा नाला का निर्माण कार्य नगर पंचायत द्वारा कराया जा रहा है। इस नाले के बन जाने के बाद बरसात का पानी बैरिया से बीबीटोला भागड़ नाले में सुगमतापूर्वक गिर जाएगा और बैरिया को जलभराव से भी निजात मिल जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन ने बताया कि तीन माह पूर्व लोक निर्माण विभाग ने अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधितों को नोटिस भेजी थी। 20 दिन पूर्व नगर पंचायत द्वारा भी नोटिस भेजी गई थी। बावजूद इसके अवैध अतिक्रमण नहीं हटा।
ऐसे में जलभराव की स्थिति हम बैरिया में नही होने देंगे। इसी क्रम में रविवार को मजबूरन जेसीबी से अवैध अतिक्रमण ध्वस्त कराना पड़ा। अवैध अतिक्रमण हटने के बाद तत्काल नाले के निर्माण में गति आएगी और यथाशीघ्र नाले का निर्माण पूरा करा लिया जाएगा। इस मौके पर प्रकाश मौर्य, दीनबंधु मौर्य, रोहित सिंह, सिकू मिश्र, शुभम गुप्ता, रंजीत मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें