फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तरफ हटा रहे अतिक्रमण, दूसरी तरफ तन रहा तिरपाल

विज्ञापन
Encroachment being removed on one side, tarpaulin on the other side - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। सड़कों के किनारे अतिक्रमण हटाने का कार्य इन दिनों जोरों पर है, लेकिन इसका असर जिला मुख्यालय पर ही नहीं हो रहा है। ग्रामीण इलाकों में अधिकांश लोग स्वयं ही अतिक्रमण को हटा ले रहे हैं। इतना ही नहीं नगर में हालात यह हैं कि एक ओर अतिक्रमण हटाया जा रहा है तो टीम के जाते ही फिर अतिक्रमण कर लिया जाता है। कोई सामान रखकर अतिक्रमण करता है तो टिन शेड हटने के बाद प्लास्टिक तिरपाल लगाकर सड़क किनारे की दुकानदारी शुरु कर दे रहा है।
विज्ञापन

नगर में चप्पे चप्पे पर अतिक्रमण है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठने लगा है क्योंकि कलेक्ट्रेट परिसर की सड़कों पर तो अतिक्रमण के कारण चलना भी दुश्वार है। कलेक्ट्रेट परिसर में नजारत की ओर से दुकानों का आवंटन किया जाता है, लेकिन बताया जाता है 70 फीसदी से अधिक दुकानें बिना आवंटन के ही अधिकारियों की कृपा से संचालित हो रही हैं। इन दुकानों से हर माह लाखों के राजस्व की क्षति हो रही है।
नहीं हटीं गुमटियां
सड़कों के किनारे अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी बुल्डोजर के साथ सड़कों पर निकल रहे हैं, लेकिन प्रशासन के नाक के नीच पुरानी तहसील- कलेक्ट्रेट मार्ग पर अतिक्रमण का लंबा जाल फैला है। सड़क किनारे चप्पे-चप्पे गुमटियां रखी गई हैं। टीडी कॉलेज चौराहा से कलेक्ट्रेट जाने वाली सड़क पर चप्पे पर गुमटियां आदि रखकर तरह-तरह की दुकानें संचालित की जाती है। इसी मार्ग से जिले के आला अधिकारियों का आना जाना होता है जिनके उपर सड़कों के किनारे अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

फिर से तान दिया तिरपाल
दो दिनों पहले नगर के हैबतपुर में स्थित एक कार एजेंसी के आसपास सड़क किनारे स्थित दुकानों पर लगे टिन शेड को हटाया गया था। सोमवार को इन दुकानदारों ने प्लास्टिक तिरपाल लगाकर एक बार फिर दुकानों को सजा लिया। दो दिनों पहले सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के क्रम में नगर से सटे जलालपुर में कई दुकानों के टिन शेड को बुल्डोजर से हटवाया गया। सोमवार को यहां एक बार फिर दुकानदारों ने प्लास्टिक तिरपाल लगाकर दुकान का संचालन शुरु कर दिया।
वादा किया नहीं तोड़ी सीढ़ी
तीन दिनों पहले नगर में अतिक्रमण हटाने के दौरान सड़क किनारे एक दुकान की सीढ़ी तोड़ने का कार्य शुरु हुआ, लेकिन दुकानदार के स्वयं हटा लेने की बात पर रुक गया और एक दिन का समय दिया गया। सोमवार को तीन दिन बाद भी सीढ़ी ज्यों का त्यों है। तीन दिनों पहले यहां बुल्डोजर चला और सड़क किनारे के अतिक्रमण को हटाया गया। तीन दिनों बाद सोमवार को एक बार फिर अतिक्रमण देखने को मिला। दुकानदारों ने दुकान के बाद पटरी पर सामान रख कर अतिक्रमण शुरु कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें