सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी खाली कोच।संवाद
- फोटो : samvad
बैरिया। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म के तीन नंबर रेलवे ट्रैक पर स्पेशल ट्रेन के 18 कोच एक माह से खड़े हैं। इससे लोगों को प्लेटफाॅर्म एक से दो पर और सुरेमनपुर दियराचंल के लोगों को मुख्य बाजार में आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे ट्रैक जाम हो जाने के कारण लोगों को कोच के नीचे से निकलना पड़ रहा है। ट्रैक पर माघ मेला स्पेशल ट्रेन के 14 कोच 15 दिनों तक खड़े थे। जो स्थानीय रेल प्रशासन के आग्रह पर यहां से हटाए गए। उसके तुरंत बाद स्पेशल ट्रेन के 18 कोच यहां ले आकर खड़ा कर दिए गए। जिसे हटाने के लिए स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से गुहार लगाई है। इस संबंध में स्टेशन मास्टर टीएन यादव ने बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है। उम्मीद है जल्दी रेलवे ट्रैक खाली हो जाएगा। संवाद