फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने भत्ता बहाली को काला फीता बांध जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। इप्सेफ के आह्वान पर कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चा तथा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले मंगलवार को राज्य कर्मचारी, स्वास्थ्य कर्मचारी, स्वायत्तशासी संस्था, निगम व सरकारी उपक्रमों के कर्मचारियों ने काला फीता बांध कर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने देय महंगाई भत्ते की किश्तों पर लगी रोक को तत्काल हटाने, प्रदेश सरकार द्वारा नगर प्रतिकर भत्ता समेत छह अन्य भत्तों को पहले फ्रीज करने और उसके बाद समाप्त करने के आदेश को समाप्त करते हुए सभी भत्तों की बहाली तथा सार्वजनिक सेवा क्षेत्र को मजबूत करने की मांग की। कर्मचारी संघों ने इस आशय का पत्र प्रधानमंत्री को प्रेषित किया। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार कटौती करने में अन्य प्रदेशों से सबसे आगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें