फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: प्रभावित रहेगी 42 गांवों बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। क्षेत्र के रजईपुर विद्युत उपकेंद्र में पॉवर ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाने के कारण उपकेंद्र से जुड़े लगभग 42 गांवों शुक्रवार की सुबह 10 बजे से 22 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान 10 एमबीए का ट्रासंफाॅर्मर स्थापित किया जाएगा। एसडीओ अनिल कुमार ने बताया कि उपकेंद्र में पहले 5 एमबीए का ट्रांसफाॅर्मर था।
विज्ञापन

जनता को सुविधा देने के लिए उसकी क्षमता बढ़ाते हुए 10 एमबीए का ट्रांसफाॅर्मर स्थापित किया जाएगा। इसके कारण शुक्रवार की सुबह 10 बजे से शनिवार की सुबह 8 बजे तक उपकेंद्र से जुड़े सभी 5 फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। जेई हुकुम चंद ने बताया कि कार्य सुचारु रूप से प्रगति पर रहा तो बरौली और इब्राहिम पट्टी फीडर से जुड़े गांवों को शुक्रवार की रात्रि में कुछ घंटे बिजली सप्लाई मिल जाएगी। शेष तीन फीडर भीमपुरा, अवराई कला और मोहम्मदपुर से 22 घंटे सप्लाई बंद रहेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें