फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आग लगने की फर्जी कॉल पर 10 घंटे गुल रही 12 गांवों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। विद्युत सब स्टेशन बैरिया में बुधवार की रात आग लगने की फर्जी सूचना देकर किसी ने बिजली आपूर्ति ठप करवा दी। बिजली कर्मी फॉल्ट वाले स्थान का पता करते रहे लेकिन सफलता नहीं मिली। इस दौरान 10 घंटे बीत गए। इस बीच भुआलछपरा चट्टी के पास जंपर भी काट दिया गया। हालांकि उसी नंबर से दोबारा फोन आने पर आपूर्ति बहाल हुई। क्षेत्र के 12 से अधिक गांवों की करीब 80 हजार की आबादी इस दौरान परेशान रही।
विज्ञापन

विद्युत सब स्टेशन बैरिया के दोकटी फीडर से क्षेत्र के 12 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति होती है। बुधवार की रात एक व्यक्ति ने रात में करीब 11:30 बजे विद्युत सब स्टेशन पर लच्छू टोला में आग लगने की सूचना मोबाइल नंबर 9580602541 से दी। इसके बाद बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इसी बीच भुवालछपरा चट्टी के निकट जोगीबीर बाबा स्थान के समीप स्थित बिजली के खंभे पर तार पर लगा जंपर भी काट दिया गया। इस दौरान आठ घंटे का समय बीत गया। बिजलीकर्मी यह पता नहीं लगा सके कि आग सच में लगी है कि नहीं। 10 घंटे से ज्यादा का समय बीत गया। पुनः उसी नंबर से फोन किया गया और आपूर्ति चालू करने की बात कही गई।
विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर क्षेत्र के मुरारपट्टी, हृदयपुर, बलवंतछपरा, बहुआरा, गड़ेरिया, शिवपुर, गोपालपुर, लालगंज, सेमरिया, जगदीशपुर, शिवपुर कपूर दीयर आदि गांवों की बिजली गुल हो गई थी। इससे रात भर लोग गर्मी से परेशान रहे। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को दस बजे दिन के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता अभिराम पांडेय ने इस विषय में जानकारी नहीं होने की बात कही और बताया कि मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें