फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 से आधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बारिश से जिले 200 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। ये समस्या गाजीपुर के पखनपुरा में बिजली गिरने से लाइटिंग अरेस्टर होने से आई। 30 घंटे से अधिक समय से आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं रहने से कई स्थानों पर पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा। बिजली गिरने से जिले के कई इलाकों में विद्युत उपकरणों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

जनपद के अधिकांश ग्रामीण इलाकों में जर्जर तार और पोल के कारण बारिश या हल्की हवा चलते ही आपूर्ति बंद हो जाती है। शासन के निर्देश पर विभाग की ओर से शहरी इलाकों में 24 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति का रोस्टर निर्धारित है। इसके उलट स्थिति यह है कि पूरे दिन बिजली की आंखमिचौली लगी रहती है। इस बार समस्या बारिश और बिजली गिरने के कारण हुई है। सोहाव ब्लॉक के 40 से अधिक गांवों में 30 घंटे से अधिक समय से आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान रहे। सोहांव ब्लॉक के कोटवा नारायनपुर व बसंतपुर से जुड़े गांवों में रविवार की सुबह छह बजे से बिजली गायब है। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि इस क्षेत्र की बिजली गाजीपुर स्थित कुंडेसर पावर हाउस से मिलती है। पखनपुरा के पास बिजली गिरने से लाइटिंग अरेस्टर ध्वस्त हो गया है। इसकी मरम्मत चल रही है।
रतसर विद्युत उपकेंद्र से बीते सप्ताह से विद्युत आपूर्ति बेपटरी है। बरसात में उमस भरी गर्मी के प्रचंड होते ही रोस्टर भी ध्वस्त हो गया है। बमुश्किल 10 घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है। करमौता विद्युत केंद्र के जेई अमन कुमार ने बताया कि रतसर उपकेंद्र को करमौता से 18 घंटे की आपूर्ति तीन चरणों में सुबह प्रथम चरण मे 4.55 से 6.25 द्वितीय चरण 7.55 से 8.55 और तृतीय चरण मे अपराह्न 1.30 से शाम 5 बजे तक कटौती के साथ की जाती है। अपरिहार्य स्थिति में कभी कभी कटौती का समय बढ़ जाता है।
विज्ञापन

बांसडीहरोड क्षेत्र के टकरसन विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। इस उपकेंद्र से 30 गांवों को आपूर्ति होती है। उपभोक्ता बार-बार संबंधित अधिकारी को फोन करते हैं तो कहा जाता है कि बस शीघ्र बिजली आपूर्ति होगी।
जयप्रकाश नगर क्षेत्र के अधिकांश गांवों में किसी न किसी कारण से प्रतिदिन आपूर्ति ठप रहती है। किसी गांव को सात घंटे तो किसी गांव को एक घंटे तो किसी गांव को एकदम बिजली उपलब्ध नहीं हो पा रही है। रोस्टर 18 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का है।
फेफना क्षेत्र में बिजली व्यवस्था ठीक नहीं है। पुराने जर्जर तार रोज कहीं न कही टूट जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो जा रही है। इसके साथ प्रत्येक दस मिनट में बिजली आती व जाती है। विद्युत उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है।
हल्दी क्षेत्र में रविवार को पूरे दिन बिजली की आपूर्ति नहीं मिली। रातभर बिजली आंख मिचौली करती रही। सोमवार की सुबह पांच बजे से 11 बजे के बीच सिर्फ एक घंटे सप्लाई रही है।
बिजली गिरने से जला ट्रांसफार्मर, आपूर्ति ठप
हनुमानगंज। क्षेत्र के देवकली गांव स्थित 100 केवीए के ट्रांसफार्मर पर रविवार को बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर जल गया। इसके चलते 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। बताया जाता है कि रविवार को दोपहर में आंधी के साथ हुई बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर पर ही बिजली गिर गई जिससे ट्रांसफार्मर जल कर क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली गिरने से हुई तेज आवाज से आसपास के लोग भयभीत हो गए। झोपड़ी में रहने वाले लोग अगल-बगल भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें