फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 100 मीटर पर लगाए जाएंगे बिजली के खंभे, बदले जाएंगे जर्जर केबल

विज्ञापन
नगर के वार्ड नंबर 11 में बांस-बल्ली के सहारे किया गया विद्युत आपूर्ति।संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
बलिया। शहर सहित गांवों में अब बांस-बल्ली के सहारे बिजली के तार नहीं दिखेंगे। अब हर जगह पर खंभे लगाए जाएंगे। इसके लिए निगम ने निर्देश के बाद विभाग की तरफ से सर्वे तेज कर दिया गया है। कर्मचारियों को हर हाल में इस महीने के अंत तक सर्वे पूरा करना है। 100 मीटर पर खंभे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के कई इलाकों में केबल लटकते हुए दिखाई पड़ते है। सड़क पर लटकते केबल या तार हर वक्त हादसे को दावत देते हैं। दूर तक बस्तियों में बांस के सहारे सप्लाई होती है। वह कई बार टूट कर जमीन पर गिर जाते है। तेज हवा में बांस या बल्ली धाराशायी हो जाते है। निगम की तरफ से किसी तरह की अनहोनी को टालने के लिए अब खंभा लगाने का निर्णय लिया है। इसमें जर्जर केबल को भी बदला जाएगा। अब 100 मीटर के अधिक दूरी वाले केबल पर खंभा लगाया जाएगा, जिससे केबल या तार निर्धारित ऊंचाई पर रहे। सर्वे के बाद इसका प्रस्ताव बनाकर निगम को भेजा जाएगा। धनराशि आवंटित होते ही खंभा लगाया जाएगा, जिससे लटकते तार या केबल से मुक्ति मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें