बलिया। शहर कोतवाली अंतर्गत आनंद नगर में मऊ के रहने वाले गजेंद्र सिंह पुत्र राजेंद्र प्रसाद सिंह अपना मकान बना कर रहते हैं। मकान में शनिवार को विजय वर्मा 47 पुत्र स्व. रामजन्म वर्मा निवासी कपूरी वायरिंग का काम कर रहे थे।
इसी दौरान करेंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। मकान मालिक उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया।