फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी करेंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। बाजार के खाकी बाबा के पोखरा परिसर में शनिवार को भवन निर्माण के लिए छत की शटरिंग करते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से रेवती वार्ड नंबर छह निवासी त्रिभुवन वर्मा (45) पुत्र परमेश्वर वर्मा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
विज्ञापन

खाकी बाबा के पोखरे के पास दो मंजिले भवन की छत की ढलाई के लिए शटरिंग हो रही थी। शटरिंग करते समय एक हरा बांस हाईटेंशन तार में छू गया, जिसे त्रिभुवन पकड़े हुए था। इसके चलते वह करेंट की चपेट आ गया। इसके साथ काम कर रहे मजदूर उसे सूखे बांस से अलग किए और सोनबरसा अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई कैलाश वर्मा ने बैरिया थाने में तहरीर देकर मौत का मामला दर्ज कराया है। इसके बाद, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें