नरहीं थाना क्षेत्र के कोठिया सेंदुरियां गांव में बुधवार को अधेड़ पर अचानक बिजली का तार टूट कर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
बताया जाता है कि कोठियां सेंदुरियां गांव निवासी सत्येंद्र ठाकुर (50) अपने घर के बाहर खड़ा होकर मुंह धो रहे थे कि उनके मकान के बगल से गुजर रहा बिजली का नंगा तार अचानक टूट कर उनके ऊपर गिर गया। आनन-फानन में बिजली के तार को हटाने के बाद ग्रामीणों की मदद से उसे सीएचसी नरहीं पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।