फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच प्रधान, 19 ग्राम पंचायत सदस्य के लिए चुनाव

Wed, 14 Jun 2017 10:38 PM IST
ballia
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने ग्राम प्रधान तथा ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त स्थानों पर चुनाव के लिए समय सारणी जारी कर दी है। इसके अनुसार नाम 20 जून को सुबह 10 बजे से सायं चार बजे नामांकन किया जा सकेगा। इसकी जांच 22 जून को 10 बजे से कार्य की समाप्ति तक होगी। नाम वापस 24 जून को सायं तीन बजे तक ली जा सकेगी और इसी में चुनाव चिह्न आंवटित किए जाएंगे। एक जुलाई को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा और मतगणना तीन जुलाई को होगी।
ग्राम प्रधान पद के लिए नगरा ब्लाक के कसौंडर, हनुमानगंज के सरफुद्दीनपुर, बैरिया के चकगिरधर, रेवती के पचरूखा तथा बांसडीह के दियराभागर में चुनाव होगा। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए पंदह ब्लाक के किकोड़ा, नवानगर के हुसेनपुर व शेखपुर, रसड़ा के महराजपुर, सुलुई, चकचिरकिटहा तथा खड़सरा गांव में चुनाव होगा। गड़वार ब्लाक के दहलुपुर में भी एक रिक्त बीडीसी पद पर चुनाव होगा। इसके अलावा बांसडीह ब्लाक में 11 ग्राम पंचायत सदस्य पद पर चुनाव होगा। इसमें दियराभागर व देवरार में एक, पिठाईच में दो, रूकुनपुरा में चार, अकोल्ही
विज्ञापन
विज्ञापन

बलिया। डीएम ने उप चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति कर दी है। हनुमानगंज ब्लाक में आरओ नरेंद्र विश्वकर्मा व एआरओ अवर अभियंता लघु सिंचाई गुलाबचंद वर्मा, बांसडीह में जिला उद्यान अधिकरी सुभाष कुमार को आरओ व बैरिया के एडीओ समाज कल्याण अनिल सिंह को एआरओ, विकास खंड रेवती में प्रोबेशन अधिकारी समरबहादुर सरोज को आरओ व एडीओ सांख्यिकी सत्येंद्र यादव को एआरओ बनाया गया है। रसड़ा ब्लाक में युवा कल्याण अधिकारी अशोक लाल को आरओ व एडीओ सांख्यिकी आनंद चौरसिया को एआरओ, नवानगर ब्लाक के लिए अपर जिला बचत अधिकारी रतन श्रीवास्तव को आरओ व एडीओ लघु सिंचाई उत्तमचंद चौहान मुरलीछपरा ब्लाक के लिए अपर जिला सहकारी  प्रमोद कुमार को एआरओ, पंदह ब्लाक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य संजय कुमार को आरओ व एडीओ ओंकार राय को एआरओ, नगरा में जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव को आरओ व एडीओ सांख्यिकी अमरनाथ चौबे को एआरओ,  गड़वार में जिला कार्यक्रम अधिकारी रामभवन वर्मा को आरओ व एडीओ बेचू राम को एआरओ नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें